दिल्ली हारने के बाद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका !
अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पंजाब के आम आदमी पार्टी के सभी एमएलए के साथ बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक महज 30 मिनट तक चली. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल हुए. ऐसे में इसे लेकर सियायत भी जमकर हो रही है. पंजाब कांग्रेस के नेता ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि आप के 30 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं. अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पास अब केवल पंजाब में सरकार है. केजरीवाल पंजाब के सभी विधायकों से आज मुलाकात कर रहे हैं. इन विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है. ऐसे में पंजाब की राजनीति भी इस वक्त काफी ज्यादा गरमाई हुई है. भगवंत मान की कुर्सी जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है.