Advertisement

Jammu And Kashmir: पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी​, Srinagar में घने कोहरे की डल झील |Dal Lake

 जम्मू कश्मीर कड़ाके की ठंड झेल रहा है। शुष्क मौसम के बीच श्रीनगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है। कश्मीर में शीत लहर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। ठंड की वजह से घाटी में झीलें और पीने के पानी की पाइपें जम गई।पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कश्मीर में शुक्रवार को शीत लहर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। ठंड की वजह से घाटी में झीलें और पीने के पानी की पाइपें जम गई। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है, का शुक्रवार को दूसरा दिन है। यह अवधि 30 जनवरी को समाप्त होगी। घाटी में झीलें आंशिक रूप से जम गई हैं। नाविकों ने श्रीनगर शहर की डल झील में आंशिक रूप से जमे पानी के बीच से अपना रास्ता बना लिया है।
 

Follow :  
×

Share