Advertisement

योगी राज में अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन तेज, कब्जाधारियों में हड़कंप! | Yogi Adityanath । Bulldozer

संभल में प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद मस्जिद कमेटी ने खुद बुलडोजर कार्रवाई की। करीब 7 घंटे की कार्रवाई में मदरसा, दुकानों और मस्जिद के गेट को तोड़ा गया। सोमवार सुबह 9 बजे मस्जिद की मीनार गिराने का काम शुरू होगा।
4 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण है, जिसे प्रशासन ने रविवार तक गिराने का अल्टीमेटम दिया है। अगर मस्जिद कमेटी आज अवैध निर्माण नहीं हटा पाई, तो प्रशासन खुद बुलडोजर कार्रवाई करेगा।

संभल के मुबारकबंद गांव में 30 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध मदरसे का निर्माण कराया गया था। 15 साल पहले मस्जिद बना ली गई। जिसमें 5 दुकानें और 8 मकान भी तैयार करा लिए गए। हैरानी की बात ये है कि इस जमीन पर 2 सरकारी प्राइमरी स्कूल भी बने हैं।

Follow :  
×

Share