Yasin Malik News: यासीन मलिक चाहते हैं फांसी और पत्नी से तलाक, हलफनामे की बड़ी बात। Sarla Bhat
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक तिहाड़ जेल से गुहार लगा रहा है। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के मुखिया यासीन मलिक ने हाल ही में जेल से एक 25 पन्नों का हलफनामा दायर किया है। जम्मू-कश्मीर की अदालत में दाखिल इस हलफनामे में उसने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट की हत्या में किसी भी भूमिका से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने अदालत से यह भी कहा है कि वह इस मामले में अब केस नहीं लड़ना चाहता और उसे फांसी की सजा दे दी जाए।