Vijayadashami पर Gorakhnath Math में CM Yogi का भव्य पूजन! गुरु गोरखनाथ के चरणों में नवाया शीश
Gorakhnath Math: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर आस्था, परंपरा और आध्यात्मिकता का भव्य संगम देखने को मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से विशेष श्रीनाथ पूजन किया। तुरही, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच योगी आदित्यनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए उन्होंने लोककल्याण और समस्त जगत के मंगल की कामना की। विजयादशमी पर होने वाला श्रीनाथ पूजन नाथपंथ की गुरु-शिष्य परंपरा का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देव विग्रहों की भी पूजा-अर्चना की गई।