Advertisement

UPPSC Result: 93 Rank in UPPSC, Deoria के Saket Gupta बने अफसर, पिता बोले- “मुझे भरोसा था”

कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और मेहनत सच्ची, तो छोटे शहरों के साधारण घरों से भी इतिहास रचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के देवरिया के साकेत गुप्ता ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। UPPSC की परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल कर साकेत अब असिस्टेंट कमिश्नर बनने जा रहे हैं।"
देवरिया की गलियों में आज जश्न का माहौल है और हो भी क्यों न? ज़िले के बेटे साकेत गुप्ता ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPPSC में सफलता का झंडा गाड़ दिया है। सरस्वती विद्या मंदिर से अपनी शुरुआती शिक्षा पाने वाले साकेत ने साबित कर दिया कि संसाधनों से ज्यादा संकल्प मायने रखता है।

Follow :  
×

Share