Advertisement
पब्लिश्ड Feb 1, 2025 at 2:19 PM IST
Union Budget 2025: Bihar में मखाना किसानों को बड़ा फायदा, मखाना बोर्ड का गठन होगा
Budget 2025-26: बजट में बिहार के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बिहार के किसानों लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की गई। मखाना बोर्ड के गठन से बिहार के किसानों को मखाने की खेती में मदद मिलेगी। इससे उनकी आय बढ़ सकती है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की। वहीं पटना एयरपोर्ट के विस्तार का भी ऐलान किया गया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बिहार में एक नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है, जो भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा।