Twisha Death Case: Samarth Singh के साथ किया SIT ने रीक्रिएट किया सीन, माथे पर नहीं दिखी एक शिकन
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पूछताछ में मुंह खोलना शुरू कर दिया है। समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ 48 घंटे से अधिक समय से जारी है। इस दौरान समर्थ सिंह ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनसे जांच की दिशा प्रभावित हो सकती है।
समर्थ सिंह ने दावा किया है कि ट्विशा मूड स्विंग डिसऑर्डर से ग्रसित थीं। SIT की पूछताछ में उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उनके रिश्ते में तनाव की वजह यही स्वास्थ्य समस्या थी। हालांकि, ट्विशा के परिवार वाले इन दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। पीड़ित परिवार मानसिक उत्पीड़न, दहेज और चरित्र हनन के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहा है।