Advertisement

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से मुंबई लाए जा रहे तीनों आरोपी, कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांडड

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दबोचे गए तीनों शूटरों को कोटा अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई ला रही है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत के रास्ते पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से भाग रहे थे और दिल्ली होते हुए नेपाल फरार होने की योजना बना रहे थे।

 
Follow :