Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को Mumbai ले जाएगी पुलिस। Kota
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोटा से मुंबई लाया जा रहा है। कोटा थाने के SHO ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि मुंबई पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौटे थे तभी उन पर तीन राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आरोपियों को रात में ही मुंबई लेकर जा रही थी, इससे पहले आरोपियों ने कोटा पुलिस थाने में रात गुजारी।