Advertisement

Sushant Singh-Disha Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह का बड़ा खुलासा| Neeraj Singh। SSR

दिशा सालियान केस में एक बार फिर जांच और नए दावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। जेल में बंद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के दिशा सालियान के वकील से संपर्क करने और कथित तौर पर सबूत देने की बात कहे जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई नीरज सिंह ने दिशा और सुशांत की मौत को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि दिशा की हत्या हुई और उसे छह मंजिल से फेंका गया, साथ ही सुशांत की मौत को लेकर भी हत्या की आशंका जताते हुए केस को दोबारा खोलने की मांग की। नीरज सिंह का कहना है कि सुशांत के गले पर निशान मिले थे और बॉडी की स्थिति देखकर उन्हें लगा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने सुशांत के स्टाफ की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग की और आरोप लगाया कि टीम के कुछ लोग फरार हैं और बाद में करोड़पति बन गए। नीरज सिंह ने सीबीआई से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामलों की गहराई से जांच करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इंसाफ की मांग की है। इस बीच दिशा सालियान के पिता को कोर्ट के फैसले से भी उम्मीद जगी है और अब इस पूरे मामले में आगे की जांच पर सबकी नजर है।

 
Follow :