Advertisement
पब्लिश्ड Dec 22, 2023 at 10:23 AM IST

राम जन्मभूमि तक पहुंचने के लिए बना खास कॉरिडोर, जानें कब होगा चालू

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जल्द से जल्द मंदिर निर्माण कार्यों को पूरा करने मे हजारों कारीगर दिन रात काम में लगे हैं। वहीं, दूसरी और शहर में सड़क, कॉरिडोर और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने बताया, "मुख्य रूप से 4 कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। सारे कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। फ्लाइओवरों का निर्माण चरणवार किया जाएगाष। राम जन्मभूमि तक पहुंचने के लिए जो दो ROB हैं वो जल्द ही चालू हो जाएंगी।"

Follow :  
×

Share