Advertisement

Singer Sunil Lodhi Interview: Hanuman Ansh में कैसे बदली नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी की किस्मत?

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। देश भर के 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर चल रही इस फिल्म का सुपरहिट भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' हर किसी की जुबान पर है। इस भजन को अपनी सुरीली आवाज देने वाले मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के रहने वाले दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी रातों-रात स्टार बन चुके हैं। कभी गांव की गलियों और चलती ट्रेनों में इकतारा बजाकर भजन गाने वाले सुनील लोधी की जिंदगी आधी रात को आए एक मैसेज ने पूरी तरह बदल दी। मुंबई की एक आकस्मिक मुलाकात और महज आधे घंटे की रिकॉर्डिंग ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। रिपब्लिक भारत के साथ इस खास एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनील लोधी ने अपने संघर्ष, बचपन के अभाव, आंखों के इलाज के प्रयास और अपने सबसे बड़े सपने को साझा किया।
 

 
Follow :