Shiva Sharma Death Case: 11 दिन के बाद पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ी शिवा शर्मा की आरोपी Shraddha Dubey?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से मुख्य आरोपी और शिवा की लिव-इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी 11 दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। देखिए इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस और गिरफ्तारी का पूरा सच!