Satyendra Jain Arrest: सत्येंद्र जैन DJB घोटाले में अरेस्ट | Sanjay Singh- Bansuri Swaraj का रिएक्शन
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है और AAP बनाम BJP में जुबानी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे बदले की राजनीति करार दिया और कहा कि यह बीजेपी की पुरानी नीति है, लेकिन वे पंजाब या दिल्ली में कामयाब नहीं होंगे। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने AAP पर कड़ा प्रहार किया है। BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब न्याय मिलेगा और AAP ने अपने कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार पर ध्यान दिया।