Satyendar Jain Arrest: सत्येंद्र जैन के साथ कौन 5 हुए गिरफ्तार? AAP नेता पर लगे आरोपों की पूरी लिस्ट
ईमानदारी की चादर ओढ़े रहने वाली आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि उसके एक नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। वह कोई और नहीं, बल्कि सत्येंद्र जैन हैं। जी, बिलकुल सही सुना। उन्हें दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने 18 अगस्त की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में बड़े घोटाले का आरोप है। इनके अलावा 5 और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। जिसमें दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO IAS उदित प्रकाश राय, DJB के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव और तीन प्राइवेट कंपनियों के मालिक शामिल हैं।