Advertisement
पब्लिश्ड Dec 24, 2024 at 5:03 PM IST

Sambhal News: संभल में मिला एक और कुआं

जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान 24 नवंबर को भड़की हिंसा में घायल और मृतकों के बारे में जानकारी करने और जुटाने के मंगलवार को एफएसएल की टीम यहां पहुंची। किस तरह घटना हुई कहां और किसको गोली लगी, वाहन कहां जलाए गए। मृतकों में किसका शव कहां पड़ा पाया गया, आदि मामलों में क्राइम सीन रिक्रिएट कर पड़ताल की घटना वाले स्थानों की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। संभल पहुंची टीम में सभी चार लोग बैलिस्टिक एक्सपर्ट थे। वहीं सर्वे के दौरान उपद्रव में शामिल हुए नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नखासा थाना क्षेत्र में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन लूट करने में शामिल था। टियर गैस के गोले भी लूटे गए थे।

Follow :  
×

Share