Saharanpur Mosque पर Bulldozer Action, बवाल के बीच Iqra Hasan को House Arrest किया गया
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। कार्रवाई के बीच सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर सहारनपुर जाने से रोक दिया गया। मस्जिद को अवैध बताते हुए मार्च 2025 में शिकायत दर्ज कराई गई थी।