Advertisement
Ram Mandir: राम मंदिर के लिए मूर्ति का हो गया चयन, जानिए कैसे दिखेंगे रामलला? | Champat Rai | UP
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन फाइनल हो गया है। देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। कुल तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव श्री अरुण योगीराज के द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है। अयोध्या में रान मंदिर की तैयारियों को लेकर R Bharat ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र के महासचिव चंपत राय से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा, 'राम मंदिर के लिए तैयारियां पूरी हैं' देखें पूरी खबर।