Advertisement
पब्लिश्ड Aug 5, 2025 at 4:51 PM IST

सलोरी में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कैंप, लोगों ने कैमरे पर क्या बताया देखिए?

प्रयागराज के सलोरी इलाके में गंगा की बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई बस्तियां पानी में डूब चुकी हैं। प्रशासन ने श्री गायत्री नगर, सलोरी में राहत कैंप शुरू किया है, जहां बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रूप से लाया जा रहा है। फिलहाल करीब 20 लोग यहां शरण लिए हुए हैं, जबकि कैंप में 150 से 200 लोगों के रुकने की सुविधा है। सुबह-शाम नाश्ता और दोपहर-रात का भोजन मिल रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को दूध और मेडिकल सुविधाएं भी दी जा रही हैं। देखिए अजय दुबे की ग्राउंड रिपोर्ट सलोरी राहत कैंप से।

Follow :  
×

Share