Advertisement

CM नीतीश कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं! एक ही दिन JDU कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बुलाई गई बैठक

Nitish Kumar: क्या बिहार में राजनीतिक समीकरण फिर बदलने वाला है! कम से कम संकेतों और संदेशों को समझें तो ऐसा ही कहा जा सकता है। I-N-D-I-A  गठबंधन की बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन के पीएम फेस के तौर पर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिया था। जिसका समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया था। सूत्रों की मानें तो नाम का प्रस्ताव रखने के साथ ही नीतीश कुमार नाराज होकर चले गए थे। खबर कंफर्म है कि JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी
की बैठक के साथ ही राज्य परिषद की बैठक भी बुलाई गई है। चर्चा है कि नीतीश कुछ बड़ा कर सकते हैं।

 
Follow :