PM Modi Tashkent Visit: उज्बेक छात्रों ने Hindi में सुनाई पीएम मोदी की लिखी कविता VIDEO | Uzbekistan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उज्बेकिस्तान दौरे का एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज के 'महात्मा गांधी सेंटर' के दौरे के दौरान छात्रों ने पीएम मोदी का अनोखा स्वागत किया। विदेशी छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी कविताओं को हिंदी में सुनाया। उज्बेक युवाओं के मुंह से अपनी लिखी कविता और हिंदी के प्रति ऐसा गहरा लगाव देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए और उन्होंने मुस्कुराते हुए जमकर तालियां बजाईं।