PF Interest Money Transfer: आपके PF खाते में आ गया पैसा, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस! EPFO UPDATES
क्या आपने अपना पीएफ बैलेंस चेक किया? अगर नहीं, तो आज ही कर लीजिए! EPFO ने इस बार इतिहास रचते हुए अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत दी है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 8.25 फीसदी ब्याज का पैसा सीधे आपके खातों में क्रेडिट हो चुका है। कुल 34 करोड़ लाभार्थियों के खातों में यह राशि पहुंचाई जा चुकी है। अगर आपकी पासबुक में अभी अपडेट नहीं दिख रहा, तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल तकनीकी देरी हो सकती है।
अगर आप भी नौकरीपेशा हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आपके खाते में 8.25% की दर से ब्याज ट्रांसफर कर दिया है।
EPFO ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 15 जुलाई तक देश के 34 करोड़ खाताधारकों के खातों में यह राशि पहुँचा दी है। यह सिर्फ ब्याज का पैसा ही नहीं, बल्कि EPFO के उस नए और सुपर-फास्ट सिस्टम की कामयाबी है, जिसकी बदौलत अब आपका पैसा बिना किसी देरी के सीधे आप तक पहुँच रहा है।