Advertisement
पब्लिश्ड Jan 5, 2024 at 5:43 PM IST

Pandit Dhirendra Shastri On Ram Mandir: Ayodhya पर बागेश्वर सरकार का भजन सुन खिल उठेगा रोम-रोम

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने-माने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी जा रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने इस दिन को दीपावली से भी बड़ा दिन बताया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम मंदिर जाने को लेकर अति उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आज तक की समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है। यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब पूछा गया कि उनके मन में श्री राम को लेकर क्या कल्पना है तो इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''श्री राम कल्पना का विषय नहीं बल्कि आर्देश का विषय है'। बाबा बागेश्वर ने मन खोल के श्री राम की यात्रा का सिद्धांत बताते हुए कई रोचक बातों की ओर प्रकाश डालते हुए कहा,''श्री राम कण-कण के आधार हैं, विश्व के रचयिता हैं' और परमपिता हैं और श्रेष्ठ नर भी हैं'। यही नहीं 'श्री राम जीवन है, प्रभु राम भारत के प्राण हैं'-प्रभु राम को जिसने भी जीवन में उतार लिया समझो उसने जीवन के संघर्षों से लड़ना सीख लिया।
 

Follow :  
×

Share