Advertisement
पब्लिश्ड Apr 25, 2025 at 4:06 PM IST

Pahalgam Terror Attack: भारत ने हरिके बैराज के 31 दरवाजे बंद किए

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पानी के मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। उसने 65 साल पुराने सिंधु जल समझौते को रद्द करने का फैसला किया है। इसी संदर्भ में हम पहुंचे पंजाब के तरनतारन जिले स्थित हरिके बैराज, जहां सतलुज और व्यास नदियों का पानी मिलता है, और यहीं से पाकिस्तान की तरफ पानी का बहाव होता था। अब 31 गेट बंद कर दिए गए हैं, और भारत अपने किसानों के लिए पानी की हर बूंद का हिसाब रखेगा। बाढ़ के समय यहां से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता था, लेकिन अब यह पानी देश के अंदर ही सिंचाई के लिए इस्तेमाल होगा।

Follow :  
×

Share