Advertisement
पब्लिश्ड Dec 15, 2025 at 4:37 PM IST

Video: जानिये Nitin Nabin क्यों बने BJP President? | Who Is Nitin Nabin

बीजेपी ने रविवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन महज 45 साल के हैं और अगर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई, तो वे अब तक के सबसे युवा बीजेपी अध्यक्ष होंगे। इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो गया था। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया था। वहीं, चुनाव के बाद नड्डा को मोदी सरकार में जगह मिली और उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। पार्टी की 'एक व्यक्ति-एक पद' नीति के तहत नड्डा के उत्तराधिकारी की तलाश तेज थी। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने तमाम राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया और अंत में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की ताजपोशी हुई। आइए जानते हैं कि बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है और बीजेपी अध्यक्ष के पास कितनी पावर होती है।

Follow :  
×

Share