Nepal Flash Floods: नेपाल त्रासदी के बीच सुरक्षित लौटे लोग सुनाई खौफनाक मंजर की आपबीती | Mumbai
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। मुंबई पहुंचे लोगों ने सुरक्षित वापसी पर राहत की सांस ली। पर्यटकों ने बताया कि वे नेपाल के जहां ठहरे हुए थे, उनके वहां से निकलने के बाद वह पूरा गांव सैलाब में बह गया। बाद में जब उन्होंने उस तबाही की तस्वीरें देखीं, तो वे सिहर उठे।