Advertisement
पब्लिश्ड Oct 28, 2024 at 10:36 AM IST

Mumbai के Bandra Railway Station पर मची भगदड़, कई घायल, Station पर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे हैरान

त्योहारों के बीच मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ मच गई है। भगदड़ में 9 लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार भगदड़ मचने की वजह भीड़ थी। त्योहारों के चलते काफी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने घरों को जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में बैठने को लेकर ही भगदड़ मच गई।जानकारी के अनुसार रविवार (27 अक्टूबर) सुबह भगदड़ बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची। मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए लोगों ने धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान ही वहां भगदड़ मच गई।BMC ने एक बयान में बताया कि बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Follow :  
×

Share