Mira Road Bakra Controversy: बकरीद से पहले Mumbai की इस सोसाइटी में बकरों से परेशान लोग सड़क पर उतरे
मुंबई से सटे मीरा रोड (Mira Road) की जेपी नॉर्थ सोसाइटी में बकरीद से पहले एक बार फिर बकरों की एंट्री को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। सोसाइटी परिसर में बकरों को लाने, अस्थायी शेड बनाने और कॉमन एरिया के इस्तेमाल को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में एसआरपीएफ (SRPF) के जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जानिए इस साल के नए नियमों और मौके पर मचे हंगामे की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।