Advertisement
पब्लिश्ड Apr 23, 2025 at 5:55 PM IST

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव देह से लिपटकर रोते हुए पत्नी बोलीं- मैं अब कैसे जिऊंगी?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोली से कत्ल हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की नवविवाहित पत्नी उनकी पार्थिव देह से लिपटकर रो पड़ी। विनय का शव करनाल लाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया था। जहां गुरुग्राम की रहने वाली पत्नी हिमांशी ने विनय के लिए कहा- आई एम प्राउड ऑफ यू (मुझे आप पर गर्व है)। हिमांशी ने विनय को सैल्यूट करते हुए जय हिंद कहा। हिमांशी ने बिलखते हुए कहा-जितने भी दिन साथ में गुजारे, वो बेस्ट थे। मैं अब कैसे जिऊंगी? मैं आपको हर पल याद रखूंगी। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा। विनय की पार्थिव देह अब दिल्ली से करनाल लाई जा रही है। बता दें कि कल (22 अप्रैल) को पहलगाम में आतंकियों ने नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी 7 दिन पहले ही गुरुग्राम की हिमांशी नरवाल से शादी हुई थी। वे दोनों 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। वहां पहुंचने के अगले ही दिन, 22 अप्रैल को विनय की हत्या कर दी गई। 

Follow :  
×

Share