krishna Janmashtami 2026: मथुरा से CM Yogi ने ऐसा क्या बड़ा ऐलान किया श्रद्धालुओं में जोश आ गया!
आज पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के मौके पर भक्ति के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। अपने आराध्य कन्हैया के जन्मोत्सव के लिए मथुरा तो दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। हर गली-मोहल्ले से “जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी” की मधुर धुन गूंज रही है। देश-विदेश से आए भक्तों की भीड़ ने मथुरा-वृंदावन को भक्ति के रंग में रंगा दिया है। जहां तक नजर जा रही है कृष्ण भक्त ही नजर आ रहे हैं। इस पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा में मौजूद हैं।
सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केपावन अवसर पर 3 और 4 सितंबर 2026 को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा में मौजूद हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी से पहले गुरुवार को CM योगी ने कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी। सीएम योगी ने मथुरा वासियों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी।