Kangana Ranaut का सुक्खू सरकार पर हमला, Congress को बताया ‘ऋण अर्थव्यवस्था'
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य के आर्थिक हालात को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कंगना ने सुक्खू सरकार को ‘ऋण अर्थव्यवस्था’ (Debt Economy) करार देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है और राज्य कर्ज के गहरे दलदल में धंसता जा रहा है। उन्होंने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते कर्ज और गलत नीतियों के चलते हिमाचल की वित्तीय स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, जिससे राज्य का भविष्य संकट में पड़ता नजर आ रहा है।