Advertisement

Jharkhand Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का महा-आंदोलन, सरकार से फिर होगी बातचीत, क्या बनेगी बात?

Jharkhand Student Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का महा-आंदोलन अब सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। रांची में छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन 23 दिनों से लगातार जारी है। सीबीआई जांच की मांग और JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की जिद पर अड़े छात्रों ने हाल ही में तीखा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शीर्ष नेताओं के पुतले भी फूंके हैं। साथ ही, मांगें पूरी न होने पर 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। छात्र नेताओं का कहना है कि वे बातचीत के लिए जरूर जाएंगे, लेकिन सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की उनकी मुख्य मांगें जस की तस बनी हुई हैं। 

 
Follow :