Jharkhand: Jamshedpur में School Van का Accident, 15-17 बच्चे घायल | Telco Stadium Road पर हादसा
जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके में शुक्रवार को एक स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन का एक्सीडेंट हो गया। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर एन-111 के पास टाटा विंगर वैन के डिवाइडर से टकराने से हुआ। इस हादसे में वैन में बैठे 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें ड्राइवर और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल वैन स्टेडियम की तरफ से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई।