Ram Navami 2025: Jharkhand में त्योहार नहीं, टारगेट बन रहे हैं हिंदू- BJP MP Manish Jaiswal का आरोप
हज़ारीबाग़ से भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी के दौरान पत्थरबाज़ी की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड अब जम्मू-कश्मीर की राह पर चल पड़ा है, जहां हिंदू त्योहारों को टारगेट किया जा रहा है और प्रशासन पक्षपात कर रहा है। जायसवाल का आरोप है कि राज्य सरकार कार्यवाही के नाम पर धर्म के आधार पर भेदभाव कर रही है, जो लोकतंत्र और सौहार्द के खिलाफ है।