Advertisement
Israel Iran US War Update: Sri Lanka के पास America ने Iran का युद्धपोत डुबोया, अब क्या करेगा ईरान?
Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 10वां दिन है। जंग दिन पर दिन और भीषण होती जा रही है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में तबाही मचा रहे हैं। दूसरी ओर ईरान की ओर से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 (Operation True Promise-4) के तहत 27वीं लहर के हमलों की शुरुआत करने का दावा किया है।
ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के मुताबिक इस चरण में ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले किए गए। इनाक मुख्य निशाना इजरायल के उत्तरी हिस्सों में मौजूद सैन्य ढांचे को बनाया गया।
IRGC ने यह भी बताया कि इन हमले में एयरोस्पेस डिवीजन ने नए खैबर-शेकन (Kheibar-Shekan) सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों का इस्तेमाल किया। ईरानी सैन्य बयान के अनुसार इन मिसाइलों से इजरायल के उत्तरी शहर हाइफा में मौजूद सैन्य ठिकानों को टारगेट किया। जानकारी के अनुसार IRGC ने ड्रोन के जरिए उन इलाकों को भी निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।इतना ही नहीं नौसेना ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना को टारगेट किया।