Advertisement

Champions trophy victory celebration: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के जश्न मनाने पर महू में बवाल | Indore

टीम इंडिया के चैपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर जहां एक तरफ पूरा देश जश्न में डूब गया। तो दूसरी ओर इस दौरान ही इंदौर के पास महू में हिंसा भड़क उठी। भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर अचानक पथराव हुआ। दो गुट आमने-सामने आ गए और इसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत के साथ देशभर में बीती रात जश्न शुरू हो गया। हर जगह आतिशीबाजी होने लगी। लोग सड़कों पर उतरकर झूमते हुए जश्न मनाने लगे।इंदौर में भी टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जश्न मनाया। जश्न के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया है। भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट कर रहे लोगों के जुलूस पर पथराव किया गया। 

Follow :  
×

Share