Advertisement
पब्लिश्ड Jul 29, 2023 at 11:49 AM IST

रब ने मिला दी जोड़ी; 10 साल पहले खोया पति फुटपाथ पर मिला, देखते ही रो पड़ी महिला, आगे का Video ये रहा

'रब को याद करूं, एक फरियाद करूं, बिछड़ा यार मिला दे... ओए रब्बा..' 90 के दशक का ये सदाबहार गाना शायद आपने कभी सुना होगा या नहीं, लेकिन रब ने उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली एक महिला की शायद सुन ली है। रब ने इस महिला को 10 साल के बाद उसके बिछड़े हुए पति से मिला दिया है। महिला अपने पति से मिली तो ईश्वर वाले का शुक्रिया जरूर अदा किया होगा।

खबर में आगे पढ़ें:-

  • बलिया में महिला को मिला बिछड़ा पति
  • 10 साल पहले पति गायब हो गया था
  • पति को देखते ही महिला रो पड़ी

अस्पताल पहुंची थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला अपना इलाज कराने के लिए बलिया के अस्पताल पहुंची थी। यहां उसकी नजर सड़क के किनारे अस्पताल के पास बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी, जिससे देखते ही वो रो पड़ी। उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। 

फुटपाथ पर बैठा मिला पति

फुटपाथ पर बैठा ये व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई पड़ रहा था। सिर के बाल और दाढ़ी बढ़े हुए थे। शरीर के ऊपर कपड़े तक नहीं थे। इसके बावजूद महिला ने उसे पहचान लिया। वो उस व्यक्ति के पास पहुंची और सहलाने दुलारने लगी। ये सब देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

ballia

वीडियो में देखा गया कि पास में लोगों की भीड़ है और ये महिला उस व्यक्ति के शरीर को ढक रही है। वो रोती रहती है और उसे सहलाती रहती है। काफी देर तक महिला उस व्यक्ति चेहरे और सिर पर हाथ फेरती रही। वो उसे अपना पति बता रही थी।

यह भी पढे़ं: 2 साल की उम्र में बिछड़ा था बेटा, 35 साल बाद बाढ़ ने मिलवाया; कुदरत के इस करिश्मे पर भावुक हुई मां

10 साल पहले हुआ था गायब

बताया गया कि करीब 10 साल पहले महिला का पति गायब हो गया था, जो उसे अब मिल गया है। शायद ये ऊपर वाले का ही करिश्मा था कि जो महिला को उसे बिछड़ा पति मिल गया। इसके बाद महिला उसे अपने साथ ले गई। 

यह भी पढे़ं: 'मुझे बता देती तो मैं पहले ही छोड़ देता'; अंजू की बेवफाई पर छलका उठा पति अरविंद का दर्द, बोला- 'अब लौट आए तो...'

Follow :  
×

Share