Advertisement
पब्लिश्ड Feb 12, 2025 at 3:00 PM IST
हैदराबाद के मंदिर में हड़कंप, मांस मिलने पर बवाल!
हैदराबाद के तप्पाचबूतरा इलाके के एक मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इसके बाद स्थानिय लोगों में गुस्सा फूटा और जबरदस्त प्रदर्शन शुरू हो गया। लोगों की माने तो अज्ञात युवकों ने यहां मांस के टुकड़े फेंके हैं। श्रद्धालुओं ने पुलिस को जानकारी दे दी है और टीम छानबीन में जुट गई है। घटना से गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में इक्ठ्ठा होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।