Advertisement
पब्लिश्ड Aug 25, 2025 at 4:18 PM IST
Nikki Murder Case: निक्की को चाहिए न्याय! पिता बोले- दोषियों के घर चलाओ बुलडोजर
ग्रेटर नोएडा निक्की हत्या कांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी रोहित भाटी के बाद उसके ससुर सतवीर को भी गिरफ्तार किया है। सास, जेठ और ससुर से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में खुलासा हुआ कि विपिन ने हत्या की योजना एक महीने पहले बनाई थी और थिनर खरीदा था। ग्रामीणों के अनुसार वह कामचोर और आवारा था, जुए और डिस्को में समय बिताता था तथा निक्की की कमाई को अय्याशी में उड़ाता था। झगड़ों से परेशान होकर निक्की घर पर ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का खर्च उठा रही थी। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि यही उसकी हत्या का कारण बना।