Advertisement
Ghaziabad Three Sisters News: सुसाइड की असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप | Korean Game | UP News
Ghaziabad Three Sisters News गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों द्वारा नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में अब नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रहा है, परत दर परत नई चीजें खुलती जा रही है। पुलिस की मानें तो अब यह मामला सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव और टास्क बेस्ड ऑनलाइन मोबाइल गेम का खतरनाक मेल बनता दिख रहा है। इस बीच यह खुलासा हुआ है कि परिवार की स्थिति बेहद जटिल थी। तीन बहनों के पिता की दो पत्नियां थीं। दोनों आपस में सगी बहनें हैं और अब तीसरी सगी साली भी उसी घर में रहने लगी थी।
सूत्र बताते हैं कि साली के घर आने के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं, जिनकी गुमशुदगी टीला मोड़ थाने में दर्ज है। आपको बता दें कि सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता चेतन ने पहले दो शादी कर रखी है। दरअसल पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं था। तो उसने संतान के लिए सगी साली से दूसरी शादी की जिससे तीन बच्चे हैं। वहीं कुछ समय बाद पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। तो ऐसे में अब भारत सिटी के उस फ्लैट में 5 बच्चों के साथ चेतन रहता था.