Gen Alpha Power! विदिशा में बस किराया बढ़ा तो सड़कों पर उतरीं स्कूली छात्राएं | Sironj News
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में बस किराया बढ़ने से स्कूली छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाली छात्राओं ने बस स्टैंड पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि किराया अचानक बढ़ा दिए जाने से उनके लिए रोज स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। हंगामे की खबर मिलते ही एसडीएम ओम नारायण बड़कुल (SDM Om Narayan Badkul) मौके पर पहुंचे और छात्राओं की समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा से भी हस्तक्षेप कर बस किराया कम करवाने की गुहार लगाई है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें!