Haryana के Rohtak में खूनी गैंगवार! IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर हत्या | Crime
हरियाणा के रोहतक में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आईजी (IG) ऑफिस के बेहद करीब शहर के पॉश इलाके में बदमाश हथियार लहराते हुए आए और दिनेश गोगा नामक युवक को घेरकर उस पर करीब 22 गोलियां दागीं. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.