Advertisement
पब्लिश्ड Mar 31, 2025 at 4:22 PM IST
Eid-ul-Fitr 2025: देशभर में धूमधाम से मनाई गई ईद, PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
Eid-ul-Fitr 2025: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय भी भिन्नता है। वहीं, यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क है। इस बीच, ईद की सबसे खूबसूरत तस्वीर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई, जहां हिंदुओं ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर फूलों की बारिश कर सौहार्द का अद्भुत उदाहरण पेश किया।