Advertisement

Drug-Free India Mission: Amit Shah ने नशामुक्त भारत का रखा Target, 2029 तक खत्म होगा Drugs का खतरा?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2029 तक देश को ड्रग्स की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़कर इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने ड्रग्स की समस्या को देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ता है और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को आर्थिक मदद मिलती है। अमित शाह ने देशभर की पुलिस से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के रोडमैप को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें और आने वाली पीढ़ियों को नशे के खतरे से सुरक्षित करें।
 

 
Follow :