Advertisement
अयोध्या दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कहा- 'कुंभ के तर्ज पर होगी स्वास्थ्य सेवाएं'
Brijesh Pathak On Ayodhya Tour: इन दिनों अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम कथा संग्रहालय में आला अधिकारियो के साथ बैठक की, जिसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की।
Deputy CM Brijesh Pathak ने कहा कि, 'प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की भीड़ को देखते हुऐ कुम्भ के तर्ज पर स्वास्थ्य व्यवस्था की जाएगी। अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम का कहना हैं की हम सभी ने मंथन किया हैं, कि आने वाले सभी मेहमानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दे सकें।
यह भी पढ़ें… 'दूसरे बेटे को भी सेना में भेजूंगा'...J&K में शहीद हुआ कानपुर का लाल; पिता ने की सरकार से ये मांग