Delhi Firing Case: उस्मानपुर इलाके में कई राउंड फायरिंग, बच्चे को लगी गोली, एक्शन में आई पुलिस
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में सोमवार को कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश में हुई इस गोलीबारी के दौरान एक 6 साल के मासूम बच्चे को गोली लग गई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्शन में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।