Delhi Building Collapse: सिस्टम की लापरवाही ने ली तमाम जिंदगियां, AIIMS से देखिए Ground Report
Delhi Building Collapse: दिल्ली के मोती बाग इलाके में एक जर्जर PG की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर भारी अफरा-तफरी का माहौल है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों (जैसे एमपी के देवास और जम्मू) से पहुंचे परिजन अपने बच्चों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में औरैया के छात्र पवन की मौत की खबर है, वहीं नितीश नाम के छात्र को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीजी मालिक की लापरवाही और अस्पताल प्रशासन द्वारा सही जानकारी न दिए जाने से नाराज परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखिए एम्स ट्रॉमा सेंटर से ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए पीड़ितों का दर्द।