Advertisement

Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी हादसा में 7 मजदूरों की मौत, खौफनाक मंजर के बारे में क्या पता चला

उत्तराखंड के मायापुर-पीपलकोटी इलाके में THDC की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक मलबा और पानी भर जाने से बड़ा हादसा हो गया। सुरंग में काम कर रहे कुल 22 मजदूरों में से अब तक करीब 18 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में दबने से लगभग 7 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 शव NDRF ने बरामद कर लिए हैं। बाकी 4-5 फंसे लोगों को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, जिसमें नाव की भी जरूरत पड़ सकती है। THDC प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुख्यमंत्री को हालात की लगातार जानकारी दी जा रही है।
 

 
Follow :