Advertisement

Chamoli Accident: क्यों बार-बार दरक रहे सुरंग? चमोली हादसे की Inside Story! Tunnel | Landslide

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार,13 अगस्त शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी (मायापुर) स्थित टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी (टेल रेस टनल) में अचानक भूस्खलन हो गया। शाम करीब 7 बजे टनल के करीब 1600 मीटर के दायरे में मलबा और भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए और अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय टनल के अंदर 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टनल के भीतर भारी मात्रा में मलबा और पानी भर जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। तुरंत युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस और CISF के जवानों ने मिलकर  रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 

 
Follow :